🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

सिकंदरपुर में बकरी विवाद में महिला की मौत, दो पक्षों में लाठी-डंडे चले



सिकंदरपुर (बलिया)।
थाना क्षेत्र के चकखान गांव में बुधवार को बकरी को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। दो नट परिवारों के बीच हुए इस झगड़े में 37 वर्षीय विक्की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पीड़ित परिजनों के अनुसार, चकखान गांव की सुगिया देवी और बिंदु देवी के परिवारों के बीच बकरी को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद जल्द ही हिंसक हो गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इसी दौरान नेटर नट की पत्नी विक्की देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

परिजन उन्हें तत्काल सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालांकि, इलाज के दौरान ही विक्की देवी ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतका के पीछे तीन बेटियां और चार बेटे हैं।

इस संबंध में चौकी प्रभारी अश्विनी मिश्रा ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिएचकखान गांव में बकरी को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ। झगड़े में 37 वर्षीय महिला विक्की देवी गंभीर रूप से घायल हुईं, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने