🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का सख्त निर्देश — बिना ‘सेफ्टी इक्विपमेंट’ कार्य करने पर पूर्ण शटडाउन देने वाले तकनीशियन होंगे जिम्मेदार

 


वाराणसी।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PUVVNL) ने विद्युत कार्यों में सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ा आदेश जारी किया है। लखनऊ मुख्यालय से 25 अक्टूबर 2025 को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के निर्देशों के अनुपालन में वाराणसी क्षेत्र-प्रथम के मुख्य अभियंता (वितरण) ने यह आदेश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी उपकेंद्रों पर कार्यरत विभागीय तकनीशियन और परिचालन कार्य देखने वाले कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि सेफ्टी इक्विपमेंट का पूर्ण उपयोग हो। यदि किसी लाइनमैन द्वारा बिना सेफ्टी इक्विपमेंट के बिजली लाइन पर कार्य किया जाता है, तो उस स्थिति में लाइन का पूर्ण शटडाउन देने वाले विभागीय तकनीशियन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

मुख्य अभियंता (वितरण), वाराणसी क्षेत्र-प्रथम ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। साथ ही सभी अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंताओं को इस निर्देश की सूचना एवं अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने