🕒 Loading...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 IAS अधिकारियों के तबादले

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई मंडलों के आयुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष और विभागीय सचिव शामिल हैं।

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक—

  • बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।
  • राजेश प्रकाश को विंध्याचल मंडल का आयुक्त,
  • भानु चंद गोस्वामी को मेरठ मंडल का आयुक्त,
  • रूपेश कुमार को सहारनपुर मंडल का आयुक्त,
  • धनलक्ष्मी को महानिदेशक, मत्स्य विभाग,
  • संजय कुमार को सचिव, मानवाधिकार आयोग,
  • अटल कुमार राय को सचिव, गृह विभाग नियुक्त किया गया है।

राजस्व विभाग की जिम्मेदारी ऋषिकेश भास्कर को सौंपी गई है, जिन्हें सचिव एवं राहत आयुक्त बनाया गया है।
मयूर माहेश्वरी को विद्युत उत्पादन निगम और पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
विजय किरण आनंद को उनके वर्तमान पद के साथ औद्योगिक विकास प्राधिकरण, एनआरआई सेल और लीडा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

10 जिलों में नए जिलाधिकारी

राज्य के 10 जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं—

  • हाथरस – अतुल वत्स
  • चित्रकूट – पुलकित गर्ग
  • कौशांबी – अमित पाल
  • बलरामपुर – विपिन कुमार जैन
  • ललितपुर – सत्य प्रकाश
  • श्रावस्ती – अश्वनी कुमार पांडे
  • सीतापुर – राजा गणपति आर
  • बस्ती – कृतिका ज्योत्स्ना
  • सिद्धार्थनगर – शिवशरणप्पा जी.एन.
  • रामपुर – अजय कुमार द्विवेदी

नगर आयुक्त और सीडीओ स्तर पर बदलाव

  • हिमांशु नागपाल – नगर आयुक्त, वाराणसी
  • नंद किशोर कलाल – उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण
  • पूर्ण वोहरा – उपाध्यक्ष, वाराणसी विकास प्राधिकरण
  • प्रखर सिंह – मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), वाराणसी
  • योगेंद्र कुमार – सीडीओ, अलीगढ़
  • महेंद्र कुमार सिंह – सीडीओ, रामपुर
  • वंदिता श्रीवास्तव – सीडीओ, कुशीनगर
  • गुलाबचंद – सीडीओ, महाराजगंज
  • सचिन कुमार सिंह – सीडीओ, अमेठी
  • रणविजय सिंह – सीडीओ, बिजनौर

अन्य प्रमुख नियुक्तियां

  • अभिषेक आनंद – विशेष सचिव, आबकारी विभाग
  • अक्षत वर्मा – विशेष सचिव, नियोजन विभाग
  • ऋषिराज – उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण
  • गुंजन द्विवेदी – नगर आयुक्त एवं उपाध्यक्ष, फिरोजाबाद विकास प्राधिकरण
  • मधुसूदन हलगी – विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय
  • पवन अग्रवाल – विशेष सचिव, गृह विभाग
  • देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा – विशेष सचिव, रेशम विभाग
  • अनुराग जैन – उपाध्यक्ष, अयोध्या विकास प्राधिकरण
  • सूरज पटेल – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद
  • इशा दुल्हन – प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स
  • रवीश गुप्ता – प्रबंध निदेशक, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम

सरकार का कहना है कि इस व्यापक फेरबदल का उद्देश्य प्रशासनिक दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।
सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव आगामी महीनों में होने वाले महत्वपूर्ण प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने