🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

नवरात्र के प्रथम दिन सिकन्दरपुर में मिशन शक्ति अभियान का शुभारंभ




सिकन्दरपुर (बलिया)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से सोमवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-5 का शुभारंभ सिकन्दरपुर कोतवाली परिसर से किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप यह अभियान शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू होकर आगामी 30 दिनों तक चलेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महिलाओं की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही विभागीय तालमेल के साथ गांव-गांव जाकर संवाद स्थापित करने और महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया है।

स्थानीय शुभारंभ कार्यक्रम में सीओ सिकन्दरपुर रजनीश कुमार यादव और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे। इस दौरान महिला आरक्षी गरिमा शुक्ला ने महिलाओं को सुरक्षा गाइडलाइन समझाते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन 1090, 181, 112, 108, 1076 और 1098 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

कार्यक्रम में महिला ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और आशा बहुओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया। उपस्थित महिला प्रतिनिधियों ने कहा कि मिशन शक्ति जैसे अभियान महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें यह भरोसा दिलाते हैं कि पुलिस व प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने