Copy disable

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा – 17 जुलाई

 


सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण (सारनाथ):

मुख्यमंत्री ने सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान परिसर में बने सोवा रिग्पा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।

कॉलेज प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को महात्मा बुद्ध का चित्र स्मृति-चिन्ह के रूप में भेंट किया गया। 

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत कार्य (सलारपुर):

सलारपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

राहत शिविरों में सफाईचिकित्साखाद्य, और रहने की व्यवस्था समुचित हो।

किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा न हो।

संगीत पाथवे का निरीक्षण (शिवपुर):

केंद्रीय कारागार के पास स्थित संगीत पाथवे का निरीक्षण किया गया।

यह पाथवे फुलवरिया तिराहा से सेंटर जेल की दीवार के समांतर लगभग 1.5 किमी लंबा और 15 फीट चौड़ा है।

निर्माण कार्य लगभग 90% पूर्ण हो चुका है।

पाथवे पर बनारस घराने के शास्त्रीय संगीत की ध्वनि लगातार गूंजती रहती है, जिससे आने वालों को सांस्कृतिक अनुभूति होती है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने