🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

तीन दिन में दो बार फुंका 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीण बेहाल

 



सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर मात्र तीन दिनों में दो बार जल गया, जिससे गांव की लगभग एक-तिहाई आबादी भीषण गर्मी में बिजली से वंचित होकर परेशान है। ट्रांसफॉर्मर बार-बार जलने की घटना से बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं।

खराब ट्रांसफॉर्मर लगाया गया, ग्रामीणों ने किया था विरोध

ग्रामीणों के अनुसार चेतन किशोर गांव में बलिया से लाया गया जो ट्रांसफॉर्मर लगाया गया था, वह पहले से ही खराब स्थिति में था और उसमें से तेल लीक हो रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत की और विरोध भी जताया, लेकिन सिकंदरपुर सब स्टेशन के लाइनमैन ने किसी की नहीं सुनी और वही ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया।

नतीजा यह रहा कि ट्रांसफॉर्मर एक दिन भी नहीं टिक पाया और जल गया।

विद्युत विभाग का पक्ष

सिकंदरपुर विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ ने बताया कि "बहुत जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगवा दिया जाएगा।"

वहीं जेई हरि प्रजापति ने जानकारी दी कि "100 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर इंडेंट (आदेश) कर दिया गया है और जल्द ही उसकी आपूर्ति होते ही गांव में लगाया जाएगा।"

गर्मी में बेहाल ग्रामीण, उम्मीदें अब नये ट्रांसफॉर्मर पर

चेतन किशोर गांव के निवासी भीषण गर्मी और बार-बार की बिजली कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही ने उनकी दिक्कतों को और बढ़ा दिया है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि नया ट्रांसफॉर्मर कितनी जल्दी गांव में लगाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने