🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

तहसील में अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच मासिक बैठक सम्पन्न, न्यायालय कार्यों में गति लाने पर हुआ विचार-विमर्श



रिपोर्टर:-आलम खान

सिकन्दरपुर, बलिया। तहसील सभागार में गुरुवार को न्यायालय संचालन को लेकर अधिवक्ता संघ सिकन्दरपुर और समस्त पीठासीन अधिकारियों के बीच मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने की।


बैठक में अधिवक्ता बंधुओं ने न्यायालयों में वादों के त्वरित निस्तारण में आ रही बाधाओं पर प्रकाश डाला। विशेष रूप से नोटिस तामीला में देरी, धारा 24 (सीमा विवाद) के मामलों में कानूनगो का समय पर बयान न देना, तथा धारा 116 (बंटवारा वाद) में लेखपालों द्वारा कुर्रा रिपोर्ट में विलंब जैसे विषयों पर चर्चा हुई।


उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने अधिवक्ताओं के सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि न्याय प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से कानूनगो और लेखपालों को निर्देशित किया कि —


प्रत्येक कानूनगो सप्ताह में कम से कम 3 पैमाईश रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।


प्रत्येक लेखपाल सप्ताह में 3 कुर्रा रिपोर्ट अनिवार्य रूप से देगा।



बैठक में उपजिलाधिकारी न्यायिक पुष्कर मिश्रा, तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार राजेश भारती, सीपी यादव, तहसील बार संघ अध्यक्ष मदन मोहन राय, महामंत्री प्रेम नारायण सिंह, अधिवक्ता सुशील सिंह, बी.के. लाल, जितेश कुमार वर्मा, आनंद कुमार ओझा सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और न्यायालयीय कार्यों में पारदर्शिता एवं गति सुनिश्चित करने के लिए सभी पक्षों ने सहयोग की प्रतिबद्धता जताई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने