🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

डीजे पर डांस को लेकर बारात में मारपीट, तीन बाराती घायल

 



नवानगर (बलिया): सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में रविवार की रात एक शादी समारोह में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें तीन बाराती घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा और कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शेखपुर निवासी जयनाथ पासवान की पुत्री की शादी के लिए प्रसादपुर छपरा द्वाबा से बारात आयी थी। द्वारपूजा कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते बात हाथापाई तक पहुँच गई। इस झड़प में बारातियों की ओर से तीन लोग घायल हो गए।


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के संभ्रांत लोगों की मदद से मामला शांत कराया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।


इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि, “डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल बारातियों में से तीन लोगों को चोटें आई हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है, तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”


समाज में बढ़ती विकृति की ओर इशारा


शादी-विवाह जैसे पवित्र आयोजनों में डीजे पर बजने वाले अश्लील गाने और अनियंत्रित डांस आजकल झगड़े का कारण बनते जा रहे हैं। यह न केवल समाज में अशांति फैला रहा है, बल्कि युवाओं की मानसिकता को भी विकृत कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे आयोजनों में संयमित और सांस्कृतिक माहौल बनाए रखना आवश्यक है।


प्रशासनिक सतर्कता जरूरी


हालांकि प्रशासन की सक्रियता सराहनीय है, फिर भी गांव-देहातों में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। समय की मांग है कि स्थानीय स्तर पर पंचायतें, समाजसेवी और प्रशासन मिलकर जागरूकता फैलाएं और ऐसे आयोजनों में मर्यादा बनाए रखने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने