🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

बलिया में जिला स्तरीय लेखपाल संघ का चुनाव संपन्न

 


रिपोर्टर:-आलम खान

बलिया कलेक्ट्रेट के गंगा बहुउद्देशीय सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव हुआ। 



निर्भय नारायण सिंह 307 वोटों के साथ जिलाध्यक्ष चुने गए। उनके प्रतिद्वंदी चंद्रदीप यादव को 94 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंकिता पांडेय को 314 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंदी आलोक पांडेय को 87 वोट मिले।


मंत्री पद के लिए हुए मुकाबले में मुन्ना राम को 230 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी धीरज वर्मा को 174 वोट मिले। कई अन्य पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ।



 मनीष वर्मा कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने। पवन कुमार पांडेय जिला उपमंत्री चुने गए। ओमप्रकाश धुसिया जिला कोषाध्यक्ष और कृष्ण कुमार गुप्ता जिला लेखा परीक्षक बने।


देर शाम तक चली मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन का वादा किया। चुनाव की देखरेख आजमगढ़ पूर्वी जोन के खंड मंत्री ने की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने