🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह की पहल पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 


एक दिन पूर्व बिहार का मामला बाता कर प्राथमिकी दर्ज करने से हल्दी थाना के थानाध्यक्ष ने कर दिया था इंकार 


यूपी बिहार सीमा पर फसल काटने को लेकर हुए विवाद में बिहार के पांच लोगों पर आज हल्दी थाना में दर्ज हुआ मुकदमा


पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे हल्दी थाना, रखा अपना पक्ष



हल्दी (बलिया)। 26 मार्च। डीएनएन। यूपी बिहार की सीमा पर गंगा नदी के इस पार हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल मौजा में गायघाट के किसानों व बिहार के लोगों के बीच खेत की फसल कटाई को लेकर मंगलवार के दिन मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया । जिसके बाद बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80  किसान हल्दी थाना में पहुंच गए और अपना पक्ष रखा। तब जाकर थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज किया।

ज्ञातव्य है कि, हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के किसान मंगलवार की सुबह अपने खेत में मंसूर व सरसों की फसल काटने गए थे, इसी बीच बिहार के कुछ लोग लाठी- डंडे व हथियारों से लैस होकर वहां आ गए और यूपी के किसानों पर टूट पड़े। जिसमें हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पूर्व प्रधान दीनदयाल सिंह, शिव चरण यादव, कन्हैया सिंह, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी ले जाकर इलाज कराया, जहां से चिकित्सकों ने चार लोगों को जिला अस्पताल से एक्स-रे करवाने हेतु राय दिया। घायलों द्वारा लिखित तहरीर भी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने मामला बिहार क्षेत्र का होने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। जबकि किसानों का कहना है कि झगड़ा यूपी में हुआ है, जहां हम लोगों का खेत है। बुधवार को पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता नागेन्द्र पांडेय के नेतृत्व में 70-80 किसानों ने थानाध्यक्ष विश्वदीप सिंह के सामने अपना पक्ष रखा। तब जाकर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। 

थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो तथ्य सामने आयेगा उसके तहत कार्रवाई की जायेगी। एक्स-रे गुरुवार को कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने