🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने किया आर पार की लड़ाई का ऐलान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की पत्रकार वार्ता

 महान राजपूत राजा 'राणा सांगा' पर

टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में आक्रोश





डीएनएन। रसड़ा (बलिया)। 24 मार्च। ऐतिहासिक राजपूत राजा महाराणा संग्राम सिंह राणा सांगा के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आर पार की लड़ाई का ऐलान किया है।

रसड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने उक्त आशय के विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सपा नेता द्वारा महान योद्दा राणा सांगा पर की गई अभद्र टिप्पणी से क्षत्रिय समाज में आक्रोश व्याप्त है। उनकी टिप्पणी का क्षत्रिय महासभा पुरजोर विरोध करते हुए मांग करता है कि पार्टी मुखिया अखिलेश यादव रामजी लाल सुमन को बर्खास्त करें। साथ-ही-साथ 26 मार्च दिन को एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार से मिल कर पत्रक सौंपेगा। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो क्षत्रिय समाज को जागरूक करते हुए संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। पार्टी से निष्कासित नहीं होने तक प्रदेश में आंदोलन जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से ही सर्व समाज के रक्षा एवं राष्ट्र के लिए कुर्बानियां दिया है और भविष्य में देता रहेगा। चेताया कि संगठन अपने महान पूर्वजों पर कोई भी आपत्ति जनक टिप्पणी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्रदेश संरक्षक पूर्वांचल चन्द्रमा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द प्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश सचिव मृत्युंजय सिंह, उपाध्यक्ष युवा रसड़ा ब्लाक आशुतोष सिंह उर्फ प्रशान्त आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने