🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

मनियर दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक



मनियर बलिया।नव वर्ष का प्रथम दिन मोबाइल दुकानदार का खुशी गम में बदल गया। प्रतिदिन की भांति लाल सहन राजभर पुत्र लक्ष्मण राजभर निवासी मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो मनियर चांदू पाकड़ पूर्वांचल बैंक के पास स्थित मोबाइल की दुकान विगत मंगलवार को बंद कर अपने घर चला गया था ।रात के समय करीब 11:00 बजे उसके घर पड़ोस के लोगों ने सूचना दिया कि उसकी मोबाइल की दुकान में आग लग गई है ।आग की सूचना पर लाल सहन राजभर एवं उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। किसी तरह से बगल में टुल्लू पंप चालू करके आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया ।दुकान मालिक का कहना है कि लाखों रुपए का सामान दुकान में था ।पीड़ित ने इसकी सूचना मनियर थाने पर दी ।मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने