🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

कुंभ मेले के कारण सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन बहाल

 

रिपोर्टर:-आलम खान

बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दो ट्रेनों का संचालन रद्द करने से सिर्फ सुरेमनपुर आरक्षण खिड़की से 16 दिनों के अंदर 576 यात्रियों का 192 आरक्षित टिकट कैंसिल हुए हैं। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन टिकटें भी रद्द कराई गई है। ्रछपरा से सुरेमनपुर-बलिया-गाजीपुर-वराणसी होते हुए दुर्ग तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 15159 अप व 15160 डाउन सारनाथ एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने कोहरे के कारण दो दिसम्बर से 26 फरवरी के बीच रद्द कर दिया था। कुम्भ मेले को देखते हुए रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को बहाल कर दिया है।

अब सारनाथ एक्सप्रेस पूर्व की तरह हर रोज चलने लगी है। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस का बीच-बीच में निरस्तीकरण जारी है।सबसे परेशान तो उक्त यात्रियों को हो रही है जिन्होंने सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रद्द्द करने की सूचना पर अपना कन्फर्म आरक्षित टिकट रद्द्द करा दिया है।

इस बाबत वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कुम्भ मेला के दृष्टिगत सारनाथ एक्सप्रेस का संचालन पूर्व की तरह रेगुलर कर दिया गया है। इस ट्रेन का टिकट रेगुलर का पीआरएस सिस्टम में सो कर रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने