🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

NH 31 के पास ट्रक और ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर

 


हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत रूद्रपुर गांव स्थित मिडिल स्कूल के समीप एनएच 31 पर ट्रेलर व ट्रक की टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद ट्रेलर का चालक ट्रेलर में फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर मंगाकर ट्रेलर को कटवाकर ड्राइवर को बाहर निकाल उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। उधर दोनों वाहनों के टक्कर की वजह से एनएच 31 पर जाम लग गया। पुलिस द्वारा दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया गया। घटना सोमवार की सुबह करीब 3.30 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी महुआर थाना पडरी जिला मिर्जापुर अपने ट्रक पर पत्थर का पाउडर लादकर छपरा जा रहा था। सोमवार की सुबह करीब 03.30 बजे रुद्रपुर थाना हल्दी के पास अपनी गाड़ी एनएच 31 के किनारे रोककर लघुशंका कर रहा था। तभी पीछे से आ रही  ट्रेलर  गाड़ी ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बखद जिसमें ट्रेलर का चालक संदीप यादव पुत्र शिवलाल यादव निवासी जगदीशपुर थाना जमानियां जनपद गाजीपुर बुरी तरह से फंस गया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से ट्रेलर को काटकर ड्राइवर संदीप यादव को ट्रेलर से बाहर निकलवाया। तत्पश्चात गंभीर रूप से घायल संदीप को जिला अस्पताल पहुंचवाया। उधर घटना के बाद एनएच 31 पर जाम लग गया।जिसे पुलिस ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आवागमन चालू कराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने