🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

मिशन शक्ति" विशेष अभियान फेस -5

 मिशन शक्ति" विशेष अभियान फेस  -5 

रिपोर्टर:-आलम खान



बलिया ।"मिशन शक्ति" विशेष अभियान फेस  -5  के अंतर्गत टॉक शो विथ आयडलस विषय पर आज मीरा देवी बालिका इंटर कॉलेज,हल्दी शिक्षा क्षेत्र बेलहरी मे जिलाधिकारी के निर्देशानुसार  जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।

             केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह के द्वारा बालक ,बालिकाओं को उनके जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए उनके आदर्श महिला के बारे में जानकारी लिया गया,जिसके उपरांत  छात्राओं को सेफ टच एंड unsafe टच के बारे में बताया गया व  मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की बढ़ाई  गई धनराशि के बारे मे  एवं स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित पेंशन  को विस्तार से बताया गया। साथ ही वन स्टाप सेंटर तथा  चाइल्ड हेल्पलाइन  की कार्यप्रणाली एवं वहां  प्राप्त होने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ में 18वर्ष से कम उम्र के बालक-बालिकाओं के साथ हों रही यौन हिंसा से बचने व उनकी शिकायत करने, अपनी बात खुलकर रखने के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उनके  अधिकारों के बारे में बताया गया। सरकार द्वारा संचालित  हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090  की जानकारी भी प्रदान की गई। दहेज प्रथा को समाप्त करने, बाल विवाह की कुप्रथा को रोकने ,बाल श्रम को रोकने के लिए सभी को जागरूक किया । 

                इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्णदत चतुर्वेदी,वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक प्रिया सिंह,नीलम शुक्ला,हर्षवर्धन,सविता ठाकुर,रंजना यादव,अध्यापक-अध्यापिकाएं,छात्- छात्राएं उपस्थित रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने