🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गांधी इण्टर कालेज सिकन्दरपुर की 11वीं की छात्रा को सांकेतिक प्रभारी निरीक्षक बनाकर पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।

 थाना सिकन्दरपुर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गांधी इण्टर कालेज सिकन्दरपुर की 11वीं की छात्रा को सांकेतिक प्रभारी निरीक्षक बनाकर पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।



*प्रभारी निरीक्षक 11वीं की छात्रा ने सुनी लोगों की फरियादें, सम्बन्धित को दिया त्वरित कार्यवाही के निर्देश।*



*जनपद के समस्त थाना की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में जाकर बलिकाओं/महिलाओं/छात्राओं को किया गया जागरुक ।*


आज दिनांक 18.10.2024 को प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे *“मिशन शक्ति फेज- 05”* के दृष्टिगत *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर* के निर्देशन में *श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक(दक्षिणी)* के पर्यवेक्षण में जनपद बलिया के थाना सिकन्दरपुर पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गांधी इण्टर कालेज सिकन्दरपुर, की निधि वर्मा कक्षा 11वीं की छात्रा को अध्यापकगणों के माध्यम से थाना स्थानीय पर प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर बुलाया गया तथा 11वीं की छात्रा को सांकेतिक प्रभारी निरीक्षक बनाकर पुलिस के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। तथा प्रभारी निरीक्षक बनी 11वीं की छात्रा ने लोगों की फरियादें सुनी और सम्बन्धित को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देश दिया। एवं थानें की मिशन शक्ति टीम द्वारा समस्त छात्राओं को थाना के कार्यप्रणाली थाना के रजिस्टर तथा मिशन शक्ति अभियान के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।


इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में जाकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के सम्बन्ध में मिशन शक्ति अभियान, महिला हेल्प डेस्क व साइबर हेल्प डेस्क, सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहो एवं साइबर क्राइम के बारें में जागरुक कर साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया गया । 


*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस ।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने