🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

जूना अखाड़े के साधु संतों ने कुंभ मेले में पहुंचने की तिथि का किया ऐलान

जूना जूना अखाड़े के साधु संतों ने कुंभ मेले में पहुंचने की तिथि का किया ऐलानका किया ऐलान



प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होने जा रहा है। महाकुंभ मेले का आयोजन 12 साल में एक बार किया जाता है। सूर्य और चंद्रमा के मकर राशि में पहुंचने पर महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। लेकिन सभी साधु संत कब पहुंचेंगे इसके लिए तिथियां तय की जाती हैं और पंच दशनाम जूना अखाड़े के साधु संत 12 अक्टूबर को संगम में पहुंचेंगे।

संन्यासियों के सबसे बड़े पंच दशनाम जूना अखाड़े ने नगर प्रवेश, पेशवाई, शाही स्नान, शोभायात्रा से लेकर कढ़ी-पकौड़ा तक की तिथियां तय कर ली हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति महंत प्रेम गिरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में महाकुंभ के स्नान पर्वों की तैयारियों के साथ मेले की व्यवस्था को लेकर कई प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया। महंत हरि गिरि ने बताया कि जूना अखाड़े के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी में महाकुंभ में भाग लेने, नगर प्रवेश करने, धर्म ध्वजा पूजन, नागा संन्यासियों के लिए लगाए जाने वाले शिविरों के लिए भूमि आवंटन और कुंभ शिविर में प्रवेश समेत अन्य तिथियों का निर्धारण मुहूर्त के अनुसार कर लिया गया है। अखाड़े के रमता पंच, नागा संन्यासी, मठाधीश, महामंडलेश्वर, आश्रमधारी शहर से बाहर रामपुर में स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में शरद पूर्णिमा पर 16 अक्टूबर को पहुंच जाएंगे। तीन नवंबर को यम द्वितीया पर रमता पंच की अगुवाई में जूना अखाड़ा पूरे लाव-लश्कर, बैंड बाजा, पालकियों के साथ जुलूस की शक्ल में नगर प्रवेश करेगा। 23 नवंबर को कुंभ मेला छावनी में काल भैरव अष्टमी के दिन आवंटित भूमि का पूजन कर धर्म ध्वजा स्थापित की जाएगी। 14 दिसंबर को अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि के नेतृत्व में  जाएग जूना अखाड़ा की ओर से पेशवाई निकाली जाएगी। पेशवाई, कुंभ मेला छावनी में समूह के साथ प्रवेश करेगी। 13 जनवरी को प्रथम शाही स्नान से पहले वेणी माधव भगवान की पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और नगर परिक्रमा की जाएगी।शाही स्नान14 जनवरी 2025 - मकर संक्रांति
29 जनवरी 2025 - मौनी अमावस्या
3 फरवरी 2025 - वसंत पंचमी

अन्य महत्वपूर्ण स्नान
13 जनवरी - पौष पूर्णिमा
12 फरवरी - माघी पूर्णिमा
26 फरवरी - महाशिवरात्रि पर्व


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने