🕒 Loading...
Join WhatsApp Group
🗞️National Breaking News: लोड किया जा रहा है...
🔴Local Breaking News : Loading latest news...

📢 इंश्योरेंस प्रचार (SBI Life के साथ)

“अपनों का भविष्य सुरक्षित करना आपकी जिम्मेदारी है।”

SBI Life Insurance के साथ
आज ही सही इंश्योरेंस प्लान लेकर
अपने परिवार को हर मुश्किल समय में सुरक्षित रखें।

✔ जीवन बीमा
✔ स्वास्थ्य बीमा
✔ बचत और निवेश योजनाएं

आज का छोटा कदम, कल की बड़ी सुरक्षा!

🌐 View My Profile

धान खरीद वर्ष 2024-25 के लिए कृषकों का पंजीकरण प्रारंम्भ हो चूका है।

 धान खरीद वर्ष 2024-25 के लिए कृषकों का पंजीकरण प्रारंम्भ हो चूका है।

रिपोर्टर:-आलम खान



अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0)/जिला खरीद अधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी कृषक बन्धुओं को सूचित किया है कि वे धान विक्रय के लिए पंजीकरण/पूर्व पंजीकरण का नवीनीकरण कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ उठायें। धान खरीद वर्ष 2024-25 के लिए कृषकों का पंजीकरण प्रारंम्भ हो चुका है। धान विकय के पूर्व किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साइबर कैफे, मोबाईल फोन, मोबाईल ऐप के माध्यम से खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर पंजीकरण/नवीनीकरण आवश्यक है। विक्रय के लिए OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। कृषक पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाईल नम्बर अंकित करायें एवं SMS द्वारा प्रेषित OTP भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण करें। बिक्री के समय क्रय केन्द्रो पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने पर पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराया जाना अनिवार्य है। जनपद में धान क्रय अवधि 01 नवम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 निर्धारित है। इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य रू0-2300/प्रति कुन्टल एवं ग्रेड 'ए' का समर्थन मूल्य रू0-2320/प्रति कुन्टल निर्धारित है। जनपद में खरीद वर्ष 2024-25 में धान क्रय के लिए खाद्य विभाग के 36, पी०सी०एफ० के 28, भारतीय खाद्य निगम के 02, मण्डी परिषद के 02,  कुल 68 क्रय केन्द्र संचालित होगें। इसी प्रकार 01 अक्टूबर,2024 से जनपद में मक्का की खरीद के लिए 02 एवं बाजरा खरीद के लिए 05 क्रय केन्द्र संचालित होंगे। कृषक बन्धु अपनी फसल सरकारी क्रय केन्द्रों पर बेचकर समर्थन मूल्य का लाभ उठायें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने